ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / भूमि विवाद में 4 की हत्या, एक की पिटाई से मौत, महिला और...

भूमि विवाद में 4 की हत्या, एक की पिटाई से मौत, महिला और 2 बेटे को बोलेरो से कुचला

29-Jul-2020 07:24 AM

PALAMU : भूमि विवाद में  4 लोगों की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.  मामला पलामू के सतबरवा प्रखंड के धावाडीह गांव की है, जहां मंगलवार की देर शाम जमीनी विवाद में चार लोगों की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई.

बताया जाता है कि पहले एक पक्ष के लोगों ने गांव के राय बहादुर सिंह की पिटाई कर दी,  पिटाई से वे बुरी तरह घायल हो गए जिसके बाद उनके परिवार जन उन्हें लेकर रांची जा रहे थे जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

 घटना के बाद राय बहादुर सिंह के दो बेटे नीतीश कुमार सिंह और पंकज सिंह ने बोलेरो से कुचल कर दूसरे पक्ष की एक महिला और उनके दो बेटों को बेरहमी से मार डाला .मृतकों में 80 साल की कलावती उनके बेटे 48 साल के विनोद उरांव और 32 साल के संजय उरांव शामिल हैं. 

मंगलवार की शाम दोनों बाइक से जा रहे थे इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई .मृतकों के परिजनों ने बताया कि उसकी मां और दोनों भाइयों की साजिश के तहत हत्या कर दी गई, वहीं हत्या के आरोपी पंकज सिंह ने बताया कि  उनके पिता बहादुर सिंह अस्पताल में भर्ती थे,  इस कारण वे बोलेरो तेजी से  जा रहे थी. इसी दौरान तेज गति में होने से बाइक में टक्कर हो गई और दोनों भाइयों की मौत हो गई.