खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
18-Jan-2020 04:58 PM
RANCHI: झारखंड के 139 कैदियों को रिहा किया जाएगा. इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अनुशंसा पर अपनी स्वीकृति दे दी है. ये सभी कैदी राज्य के 5 केंद्रीय कारागार, 1 मंडल कारा और 1 खुला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं.
हेमंत ने कहा- नए सिरे से जिए जिंदगी
हेमंत सोरेन ने कहा कि रिहा हो रहे बंदी नए सिरे से अपनी जिंदगी को शुरू करते हुए देश, राज्य, समाज और अपने परिवार के प्रति अपनी महती जिम्मेदारी का निर्वहन करें. रिहा हो रहे बंदी जिम्मेदारी बोध के साथ समाज के लिए सकारात्मक कार्य करें. बता दें कि यह कैदी अलग-अलग केसों में सजा काट रहे थे. हेमंत ने राजा उलिहातू नामकुम में एक हॉस्पिटल का उद्घाटन किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.
समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग की सुनी शिकायत
हेमंत सोरेन ने कुछ समस्या को लेकर एक दिव्यांग शख्स मिलने पहुंचा. हेमंत ने उसके पास जाकर मुलाकात की और उसकी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया. इसको लेकर जेएमएम ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि’’ यह शासक नहीं, झारखंड के भाई, बेटे और दोस्त के रूप में काम करने वाले मुख्यमंत्री हैं. हेमंत सोरेन का सरल, युवा व्यक्तित्व एवं कुशल नेतृत्व झारखंड और झारखंडियों को नित नए आयाम देगा.’’