ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / एक बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गई दो गर्लफ्रेंड, बीच रोड पर की झोंटा-झोंटी,...

एक बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गई दो गर्लफ्रेंड, बीच रोड पर की झोंटा-झोंटी, एक दूसरे को पटक-पटककर खूब मारा, देखिये वीडियो

12-Aug-2021 03:27 PM

RANCHI : झारखंड के सरायकेला से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जमशेदपुर के सटे चांडिल बाजार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लड़कियां एक दूसरे को बीच सड़क पर पटक कर मारती-पीटती दिख रही हैं. वीडियो में तीन लड़कियां और एक लड़का दिख रहा है. बताया जा रहा है कि इनमें से दो लड़की वीडियो में दिख रहे शख्स की प्रेमिका है.


घटना झारखंड के सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र की है. यहां यहां चांडिल बाजार बुधवार की शाम एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका को धोखा देना भारी पड़ गया. दरअसल एक युवक अपनी पहली प्रेमिका को छोड़कर दूसरी प्रेमिका के साथ घूमने-फिरने निकला था. इस दौरान उसकी पहली प्रेमिका ने दूसरी प्रेमिका के साथ उसे बाजार में देख लिया. इस दौरान लड़की अपनी कार को बीच रोड पर क्रॉस कर रोड खड़ा कर ली और इसके बाद अपने प्रेमी और उसकी प्रेमिका का रास्ता रोक दिया. 


दोनों लड़कियों में एक आशिक को लेकर बकझक शुरू हो गई. युवक ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों में से किसी ने उसकी एक न सुनी. देखते ही देखते लड़कियां आपस में भिड़ गईं और वहीं रोड पर एक दूसरे को पटक-पटककर मारने लगी. एक दूसरे का बाल पकड़कर खींचने लगी. इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. भीड़ में खड़े किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.




दो गर्लफ्रेंड की लड़ाई का यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक अन्य युवती भी दिख रही है, जो दूसरी लड़की के साथ आ थी. वह युवती दोनों लड़कियों को अलग करने की कोशिश करती दिख रही है. इस दौरान वह युवक की दूसरी गर्लफ्रेंड को खींचकर अलग करने की कोशिश करती दिख रही है, जिसके कारण वह जमीन पर घिसटाती दिख रही है. लड़की को रोड पर घिसटाता देख उसका बॉयफ्रेंड गुस्सा हो जाता है और लड़की को थप्पड़ मार देता है. 


इधर मामले की जानकारी होने पर चांडिल पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही युवक और युवतियां वहां से फरार हो गए. हालांकि अब तक पता नहीं चल सका है कि यह युवक और युवतियां कौन थे और कहां से आए थे, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार यह लोग चांडिल बाजार क्षेत्र के निवासी नहीं थे.