बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
17-Jul-2023 03:05 PM
By First Bihar
RANCHI: खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की जान ले ली। मामूली बात पर आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तुपुदाना ओपी स्थित बसारगढ़ के ओम डेवलपर्स अपार्टमेंट की है।
मृतक शख्स की पहचान विद्यानंदवर्मा के रूप में हुई है, जो ओम डेवलपर्स अपार्टमेंट में गार्ड का काम करता था। बताया जा रहा है कि विद्यानंद का संजय मिश्रा के साथ गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ खाते पीते थे और उनका एकसाथ उठना बैठना था। संजय मिश्रा ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता था। जिस अपार्टमेंट में विद्यानंद गार्ड का काम करता था, संजय उसी अपार्टमेंट के बेसमेंट में अपनी ऑटो रिक्शा पार्क कर देता था लेकिन विद्यानंद ऑटो रिक्शा पार्क करने से संजय को मना करता था।
विद्यानंद के बार बार मना करने के बावजूद संजय नहीं मान रहा था और शनिवार को भी उसने अपनी ऑटो को अपार्टमेंट के बेसमेंट में पार्क किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि संजय ने धारदार हथियार से वार कर विद्यानंद को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोप को धर दबोचा।