बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
16-Nov-2024 06:36 PM
By First Bihar
DELHI: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी संग्राम जारी है। चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग चल रही है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे के ऊपर आरोप-पत्यारोप लगाकर जनता को गोलबंद करने में जुटे हैं। बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग चरम पर पहुंच चुकी है।
इसी बीच चुनाव आयोग ने दोनों दलों को नोटिस जारी कर जवाब मांग दिया है। कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से मिली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार की शाम दोनों पार्टियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राहुल गांधी के बयानों को लेकर बीजेपी की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस भेजा है।
वहीं पीएम मोदी और अमित शाह के बयानों को लेकर कांग्रेस की शिकायत पर आयोग ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को नोटिस भेजा है। आयोग ने दोनों दलों के अध्यक्षों को 18 नवंबर की दोपहर एक बजे तक नोटिस का जवाब देने को कहा है। तय समय सीमा के भीतर नोटिस का जवाब नहीं देने पर आयोग सख्त एक्शन ले सकता है।