ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / news / झारखंड : हेमंत सरकार के एक साल पूरे, कई योजनाओं का हुआ शुभारंभ...

झारखंड : हेमंत सरकार के एक साल पूरे, कई योजनाओं का हुआ शुभारंभ

29-Dec-2020 01:30 PM

RANCHI : झारखण्ड की हेमंत सरकार आज अपनी पहली वर्षगांठ मना रही है. इस मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है. समारोह में सुरक्षा के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइन्स को भी ध्यान में रखते हुए इंतजाम किये गए हैं. राज्य के सभी 24 जिलों में भी प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विकास मेले का आयोजन किया गया है.


मोरहाबादी मैदान में सीएम हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन, मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख समेत अन्य गणमान्य पहुंचे हैं. मंच पर 'अबुआ राज का साल एक, शुरुआत अनेक' का बड़ा सा बैनर लगा है. एक साल कार्यकाल पूरे होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को अपनी सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया. मोरहाबादी मैदान में उन्होंने झारखंड वासियों को कई योजनाओं की सौगात भी दी. 


कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कृषि ऋण माफी योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया. इसके साथ ही आज और भी कई नयी योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं कई योजनाएं लॉन्च की जायेंगी.