मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
28-Dec-2022 09:38 PM
DESK: पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां झारखंड की झारखंड की एक्ट्रेस रिया उर्फ ईशा आलिया की कोलकाता में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। अपने पति प्रकाश अलबेला और दो साल की बेटीं के साथ कार से कोलकाता जा रहीं थीं। रांची से कोलकाता पहुंचते ही हावड़ा में एनएच-16 पर अपराधी लूटपाट करने लगे और इस दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी।
रिया कई क्षेत्रीय फिल्मों, एलबम और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। उसके पति प्रकाश अलबेला भी डायरेक्टर हैं जो झालीवुड से जुड़े हुए हैं। कोलकाता जाने के दौरान हावड़ा के महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी थी। तभी इसी दौरान कुछ अपराधी लूटपाट की मकसद से पहुंच गये इस दौरान काफी विवाद भी हुआ।
लूटपाट कर रहे अपराधियों का रिया ने विरोध किया तभी अपराधियों ने गोली चला दी। गोली रिया के कान में जा लगी। जिसके बाद अपराधी फरार हो गये। पति ने रिया को डिक्की में रखा और कार ड्राइव कर पीरतला पहुंच गये जहां स्थानीय लोगों की मदद से रिया को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी की मदद ले रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रिया किसी फिल्म की शूटिंग के लिए कॉस्टयूम खरीदने कोलकाता जा रही थी। रिया हजारीबाग की रहने वाली थी। रांची के टैगोर हिल एरिया में उनका फ्लैट था। जहां वो अपने पति प्रकाश अलबेला और दो साल की बेटी के साथ रहती थी। 2009 में झारखंडी फिल्म इंडस्ट्री झॉलीवुड में उसने कदम रखा था। नागपुरी के साथ-साथ भोजपुरी, खोरठा, बांग्ला सहित कई एलबम में वो काम कर चुकी थी। इस घटना से पति काफी सदमे में है। बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। बंगाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में लगी है।


