खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
15-Sep-2021 11:17 AM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुबह-सुअभ हुआ भीषण रोड एक्सीडेंट में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कार और बस की सीधी टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ. टक्कर होने के तुरंत बाद कार में अचानक से आग लग गई. और इससे पहले कोई कुछ कर पाता, उससे पहले कार में बैठे पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. बताया जाता है कि इस घटना में मारे गए पांचों लोग पटना के रहने वाले थे.
घटना झारखंड के धनबाद-रांची हाइवे पर हुई. रजरप्पा थाना क्षेत्र के NH-23 के मुरुबंदा इलाके में विपरीत दिशा में आ रही कार और बस की सीधी टक्कर हो गई. इसके बाद कार में आग लग गई. आग की लपटें उठता देख बस में सवार सभी यात्री उतर कर भाग गए. जबकि कार सवार यात्रियों को निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया. घटना के 1 घंटे बाद दमकल की गाड़ी आग बुझाने घटना स्थल पर पहुंची. कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी. बस का भी आधा से ज्यादा हिस्सा जल चुका है.
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीमों ने बताया कि महाराजा बस धनबाद से रांची की ओर जा रही थी. वहीं कार रांची से आ रही थी. कार काफी स्पीड में थी. मुरुबंदा के पास ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया. वह सड़क पर कभी लेफ्ट तो कभी राइट जा रही थी. बस ड्राइवर ने कार को बचाने की बहुत कोशिश की. कार के साथ उसने भी अपनी साइड बदली. लेकिन देखते ही देखते कार बस के अगले हिस्से में जा घुसी और चंद सेकेंड में ही कार में आ ग लग गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. कार से कंकाल को निकालने का काम शुरू हो गया है. वहीं पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है. अबतक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है.