सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
07-Jan-2023 10:01 PM
JHARKHAND: झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती का रिम्स में निधन हो गया। वे 90 साल के थे। सांस लेने में उन्हें परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्हें रिम्स में एडमिट किया गया था।
पिछले कई दिनों से रिम्स में उनका इलाज चल रहा था। आज उन्होंने रिम्स में अंतिम सांस ली। लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती मधु कोड़ा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। CM हेमंत सोरेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने उनके निधन पर शोक जताया।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि भवनाथपुर से माननीय विधायक भाई @ShahiPratap जी के पिता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय हेमेंद्र प्रताप देहाती जी के निधन की खबर से आहत हूँ।हेमेंद्र जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
गढ़वा के भवनाथपुर से विधायक भानु प्रताप शाही के पिता थे। लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती एक समाजवादी नेता थे। उनका जन्म 1929 में कधवन गांव में एक जमींदार परिवार में हुआ था। लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी। झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि समाजवादी नेता के आकस्मिक निधन की सूचना मिली। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।