मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
14-Nov-2021 04:49 PM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बेख़ौफ़ बदमाशों ने बीजेपी नेता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से बीजेपी नेताओं में गुस्से का माहौल है. आसपास के लोगों ने मृतक के शव को कई घंटे तक सड़क पर रखकर हंगामा किया. इधर मृतक के घर वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना झारखंड के पलामू की है. यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पलामू जिला कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव की हत्या कर दी गयी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुमित की कनपटी के नीचे तेज धारदार नुकीला हथियार से गोदकर हत्या की गयी है. उसका शव एनएच-98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहाड़ी मंदिर जाने वाले मोड़ पर उनकी कार से बरामद किया गया.
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इलाके में दहशत का माहौल है. घटना के बाद भाजपा नेताओं में काफी ज्यादा आक्रोश है. इस हत्याकांड के विरोध में आज हरिहरगंज बाजार बंद रखा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक, भाजयुमो नेता सुमित श्रीवास्तव हरिहरगंज के निवासी थे. सुमित के पिता अधिवक्ता विजय कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि बीती रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ भोजन किया और हर दिन की तरह सुमित श्रीवास्तव अपने छोटे भाई जतिन श्रीवास्तव के साथ घर से 100 मीटर दूर अपने होटल में सोने चले गए. होटल में रात करीब 12 बजे के आसपास सुमित श्रीवास्तव को फोन आया. सुमित अपने छोटे भाई जतिन श्रीवास्तव को जानकारी देकर कार से निकले, लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आए.
वहीं आज सुबह करीब 5 बजे टहलने निकले कुछ लोगों ने सुमित श्रीवास्तव को उनकी कार के अंदर देखा. कार लॉक थी. संदेह होने पर इसकी सूचना परिवार के सदस्यों को दी गयी. सुमित को कार से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बता दें कि भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष चंदन जयसवाल ने हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि जिस शख्स से सुमित श्रीवास्तव की मोबाइल फ़ोन पर बातचीत हुई थी, उसकी पहचान कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.
परिजनों से भी इस संबंध में जानकारी ली गयी है. पुलिस को पूरी उम्मीद है कि आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे. वहीं झारखण्ड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि अगर सुमित के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.