BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
06-May-2020 11:29 AM
RANCHI: झारखंड सरकार में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की गलत जानकारी ने पंजाब के लुधियाना में भारी अफरातफरी मचा दी. मंत्री ने ट्वीट करके लुधियाना से ट्रेन खुलने की गलत जानकारी दे दी. गलत ट्वीट ने पंजाब के लुधियाना पुलिस की नींद उड़ा दी. ट्रेन की जानकारी मिलने के बाद मजदूर खुद स्टेशन पहुंचने लगे. स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
पुलिस ने चेताया
मंत्री के गलत ट्वीट ने लुधियाना पुलिस को परेशानी में डाल दिया. जिसके बाद लुधियाना पुलिस ने मंत्री ने ट्वीट किया कि आप इस तरह की गलत जानकारी देकर लॉ ऑर्डर को खराब नहीं करें. जब ट्रेन खुलेगी तो लोगों को इसके बारे में मैसेज कर जानकारी दे दी जाएगी.
बीजेपी ने अफवाह उड़ाने का लगाया आरोप
5 मई को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ट्वीट किया कि ''कल सुबह पंजाब से झारखंड के लिए 2 ट्रेनें खुलेंगी !! पहली लुधियाना से ( सुबह 10 बजे) और दूसरी जालंधर से (सुबह 11 बजे) चलेगी ! घर वापसी के इच्छुक सारे श्रमिक बंधु कृपया समय से स्टेशन पहुंच जाएं !!'' इससे पंजाब में फंसे झारखंड के मजदूरों के बीच अफरातफरी मच गयी. लोग आननफानन में स्टेशन पहुंचने लगे. लोगों की भीड़ को संभालने में पंजाब पुलिस के पसीने छूट गये.
इस वाकये के बाद बीजेपी ने मंत्री पर निशाना साधा है. पार्टी ने कहा है कि मंत्री अफवाह उड़ा रहे हैं. रांची से बीजेपी के सांसद संजय सेठ ने कहा कि ''झारखण्ड सरकार के मंत्री अफवाह फैला रहे हैं!! मंत्री मिथिलेश ठाकुर का ट्वीट देखिए. कैसे इन्होंने ट्रेन खुलने की झूठी सूचना ट्वीट की और फिर लुधियाना पुलिस को सफाई देनी पड़ी. सरकार के मंत्री का यह आधारहीन ट्वीट कई लोगों की परेशानी का कारण बन गया.''