ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल

Home / news / झारखंड के मंत्री हनी ट्रेप के शिकार! मिथिलेश ठाकुर ने इसे विपक्षियों की...

झारखंड के मंत्री हनी ट्रेप के शिकार! मिथिलेश ठाकुर ने इसे विपक्षियों की साजिश बताया, कहा..अब चरित्र हनन पर उतर आए हैं ये लोग

01-Nov-2024 08:34 PM

By First Bihar

DESK: गढ़वा से झामुमो प्रत्याशी व झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर विधानसभा चुनाव से पहले हनी ट्रैप के शिकार हो गये हैं। दिवाली की रात उन्हें हनी ट्रैप करने की कोशिश की गयी थी। उनके मोबाइल पर बार-बार वीडियो कॉल आ रहा था। जब उन्होंने फोन रिसीव किया तो मोबाइल के स्कीन पर अश्लील वीडियो चलने लगा।


पूरा माजरा समझते मंत्री जी को देर नहीं उन्होंने तुरंत मोबाइल को डिसकनेक्ट कर दिया। अब उन्हें मैसेज के जरीय यह धमकी दी जाने लगी कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिये तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। जिसके बाद उन्होंने एसपी को इस बारे में अवगत कराया और इसकी जांच की मांग की वही थाने में उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराया है। 


मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि ये सब विपक्षियों की साजिश है इनके पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। ये लोग अब चरित्र हनन पर उतर आए है। वैसे घटिया साजिश से हम लोग डरने वाले नहीं है। जैसे ही यह बात सामने आई हमने एसपी को इससे अवगत कराया। फिर एफआईआर दर्ज कर जो लोग इसके पीछे हैं उनका चेहरा बेनकाब करने की बात कही।