ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / कृषि मंत्री को हुआ कोरोना, कैबिनेट की बैठक के दौरान पॉजिटिव स्वास्थ्य मंत्री...

कृषि मंत्री को हुआ कोरोना, कैबिनेट की बैठक के दौरान पॉजिटिव स्वास्थ्य मंत्री के आए थे संपर्क में

23-Aug-2020 08:07 AM

RANCHI: झारखंड के एक और मंत्री को कोरोना हो गया है. बताया जा रहा है कि यह मंत्री कैबिनेट की बैठक के दौरान कोरोना पॉजिटिव निकले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के संपर्क में आए थे. जिसके कारण संक्रमण हुआ है. 

खुद दी जानकारी

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने जानकारी दी है कि मैंने कल अपना कोरोना जांच कराया. जिसकी रिपोर्ट देर रात पॉजिटिव आई हैं. कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं उनसे विनम्र अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें. आप सभी से अनुरोध हैं घर पर रहे सुरक्षित रहें. 

सभी मंत्री को होम क्वॉरेंटाइन का आदेश

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से कुछ देर पहले तक कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे. उसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सभी मंत्रियों को होम क्वॉरेंटाइन रहने का आदेश दिया था और कहा था कि मंत्री किसी से मुलाकात नहीं करेंगे. वह घर से ही अपना काम करेंगे.


कई मंत्रियों पर कोरोना का खतरा

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पॉजिटिव होने के कुछ दिन के बाद ही कृषि मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. रिपोर्ट आने से 4 घंटे पहले तक वह कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे. अब राज्य के कई मंत्रियों पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है. इससे पहले मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भी कोरोना हुआ था. फिलहाल वह ठीक है. पूर्व सीएम और सांसद शिबू सोरेन और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हुई है.