ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / झारखंड : थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट की तार टूटने से...

झारखंड : थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट की तार टूटने से 4 लोगों की मौत

27-Aug-2021 06:11 PM

RANCHI : झारखंड के कोडरमा में एक बड़ा हादसा हुआ है. कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटने से 4 की लोगों की मौत हो गई है. जबकि 20 लोग निर्माणाधीन चिमनी के ऊपर फंस गए हैं. फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा जा रहा है. 

इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक श्रीविजया नामक कंपनी के प्रोजेक्ट हेड, 2 इंजीनियर्स समेत 4 लोगों की जान चली गई. चिमनी निर्माण के दौरान अस्थाई लिफ्ट का तार टूटने से इसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट हेड कृष्णा प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ निर्माणाधीन चिमनी में फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन एरिया में करीब 120 फीट की ऊंचाई पर काम का निरीक्षण कर रहे थे.


इस दौरान लिफ्ट का तार टूटने से सभी चारों लोग नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इनमें से दो लोगों की थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर मौत ही हो गई, जबकि दो लोगों की मौत कोडरमा सदर अस्पताल में पहुंचने पर हुई. हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.