BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
20-Jan-2020 02:18 PM
GHATSHILA: झारखंड के एक स्कूल में कई दिनों से तीर धनुष की सुरक्षा में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. अभिभावक स्कूल के बाहर तीर धनुष लेकर चार दिनों से पढ़ाई के दौरान पहरेदारी कर रहे हैं. जिसके बाद स्कूल में पढ़ाई हो रही है. यह स्कूल घाटशीला जिले के मिर्गीटांड़ गांव की है.
कई दिनों से स्कूल था बंद
बाघ आने की सूचना के बाद गांव का स्कूल चार दिनों तक बंद रहा था. लेकिन ग्रामीणों ने तय किया कि कब तक स्कूल को बंद रखा जाएगा. इसके बाद परिजनों ने शिक्षकों से बात कर बच्चों को स्कूल भेजना शुरू कर दिया और खुद वह तीन धनुष लेकर निगरानी करने लगे. जिससे बच्चों का जो डर था वह कम हुआ और बच्चे पढ़ाई करने लगे. इस तरह से निगरानी का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है.
गांव में बाघ आने से दहशत में लोग
बताया जा रहा है झाटीझरना और कालचिती पंचायत के दर्जनों गांवों में बाघ के आने की सूचना पर लोगों में दशहत का माहौल बना हैं. डर से ग्रामीणों ने मवेशियों को चरने के लिए बाहर नहीं छोड़ रहे हैं. लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं. यह स्थिति दस दिनों से बनी हुई है. वही, वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि बाघ फिर से वापस चला गया है. लेकिन लोगों में डर अभी भी बना हैं.
कई मवेशियों पर बाघ कर चुका है हमला
घटना के बारे में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी कि उनके मवेशियों पर रोज कोई जानवर हमला कर रहा है. जिसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने जांच पड़ताल किया तो वह बाघ के पंजे के निशान मिला. बाघ की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की लोगों को सलाह दी.