खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
28-Oct-2021 03:02 PM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना झारखंड के गढ़वा की है. मिली जानकारी के अनुसार, रंका- गढ़वा मुख्य मार्ग NH-343 पर सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि एक पिकअप ने दो बाइक को टक्कर मार दी. एक बाइक पर 4 लोग सवार थे जबकि एक पर 2 लोग थे. हादसे में 3 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, 3 घायलों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 2 और की मौत हो गई. वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है.
मृतकों की पहचान रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग गांव निवासी भरदुल भुइया (30), राजेश भुइया (32), गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव निवासी श्रवण भुईयां (25), पंचायत सेवक मेराल थाना क्षेत्र के बंका गांव निवासी सुरेश मेहता (45) और खरौंधी थाना क्षेत्र के आरंगी गांव निवासी विजय मेहता (50) के रूप में की गई है. वहीं, घायल की पहचान बबलू भुइया (20) के रूप में हुई है.
हादसे में सुरेश मेहता, भरदुल भुइया व श्रवण भुइया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि विजय कुमार मेहता, राजेश भुइया और बब्लू भुइया की गंभीर अवस्था को देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान राजेश और विजय भुइया की मौत हो गई.
घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर हुरदाग गांव से श्रवण भुइया, राजेश भुइया, भरदुल भुइया व बब्लू भुइया अपने घर हुरदाग गांव से अन्नराज डैम मछली लेने आ रहे थे. जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार दो पंचायत सेवक सुरेश मेहता और विजय मेहता गढ़वा से ड्यूटी करने रंका जा रहे थे. इसी बीच रंका की ओर से आ रही पिकअप हनुमान मंदिर सिज्जो मोड़ के पास पहले श्रवण की बाइक को टक्कर मारा, जिसके बाद अनियंत्रित होकर पिकअप पंचायत सेवक के बाइक को भी ठोकर मार दी.
टक्कर के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. किसी तरह घायलों को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घटना के सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, मृतकों के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.