ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / हेमंत सोरेन की कोरोना रिपोर्ट आयी, आज ही दिया था टेस्ट सैंपल

हेमंत सोरेन की कोरोना रिपोर्ट आयी, आज ही दिया था टेस्ट सैंपल

11-Jul-2020 05:30 PM

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कोरोना वायरस रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट नेगेटिव पाते ही हेमंत सोरेन सहित उनके परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली है. हेमंत सोरेन ने आज ही सेल्फ क्वारंटाइन (self-quarantine) में रहने के दौरान अपने साथ-साथ परिवार के सदस्यों कार्यालय और आवास से जुड़े सभी कर्मियों का टेस्ट सैंपल दिया था और अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.


हेमंत सोरेन पिछले 8 जुलाई से लगातार सेल्फ क्वारंटाइन (self-quarantine)  में थे. दरअसल उनके कैबिनेट के सहयोगी को कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने एहतियातन ने यह फैसला लिया था. आपको बता दें कि हेमंत कैबिनेट के एक मंत्री के साथ-साथ झामुमो के विधायक भी करना पॉजिटिव पाए गए थे. इन दोनों की मुलाकात हेमंत सोरेन से हुई थी. लिहाजा इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हेमंत सोरेन सेल्फ क्वारंटाइन (self-quarantine) में चले गए थे.


अब हेमंत सोरेन ने अपना कोरोना टेस्ट कराया है. रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर से सरकार के कामकाज को लेकर सक्रिय हो सकते हैं. हालांकि अभी भी संक्रमण से बचाव के लिए उन्होंने अपने आवासीय कार्यालय से ही कामकाज संभाल रखा है.