मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
20-Oct-2024 04:35 PM
By First Bihar
DESK: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 19 OCT. दिन शनिवार को कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम घोषित किया गया जिसमें बीजेपी ने 12 महिलाओं को टिकट दिया। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी करने के ठीक अगले दिन बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 6 सीटें ST और 4 सीटें SC के लिए हैं। वहीं 13 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है।
झारखंड में बीजेपी ने 12 महिलाओं को टिकट दिया तो वही महाराष्ट्र में 13 महिलाओं को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा गया है। कई नए चेहरों को भी बीजेपी ने टिकट दिया है। 11 ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार बीजेपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। नागपुर दक्षिण-पश्चिम से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को टिकट मिला है। वही महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण भोकर की बीजेपी प्रत्याशी बनीं हैं तो वही पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से टिकट दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को कोलाबा और नितेश राणे को कंकावली का उम्मीदवार बनाया गया है।
बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। वही उसी दिन 20 नवंबर को नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। हालांकि नांदेड़ लोकसभा सीट के प्रत्याशी के नाम की घोषणा अभी नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि एक दो दिनों में इसकी भी घोषणा हो जाएगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 99 कैडिडेट्स की जो पहली लिस्ट जारी की है वो नीचे दिया गया है। देखिये...






