ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / झारखंड के 3 कांग्रेस विधायकों पर बड़ा एक्शन, कैश बरामद मामले में पार्टी...

झारखंड के 3 कांग्रेस विधायकों पर बड़ा एक्शन, कैश बरामद मामले में पार्टी ने किया सस्पेंड

31-Jul-2022 01:27 PM

DESK: कांग्रेस ने अपने तीन विधायकों पर बड़ा एक्शन लिया है। रांची के खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोंगारी सिमडेगा के कोलेबिरा विधायक नमन विक्सेल कोंगारी और जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी को कांग्रेस ने सस्पेंड किया है। कांग्रेस के इन तीन विधायकों की गाड़ी से हावड़ा में भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया था। वही तीनों विधायकों को गिरफ्तार किया गया है। अब तीनों विधायकों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 


पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा में एसयूवी गाड़ी की डिक्की से भारी मात्रा में कैश बरामद किया। कैश इतनी थी कि इसे गिनने के लिए पुलिस को काउंटिंग मशीन तक मंगवाना पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार बंगाल पुलिस ने पंचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी स्थित एनएच-16 पर एसयूवी कार को रुकवाया जिसमें झारखंड के तीन विधायक जो कांग्रेस से ताल्लुक रखते हैं उन्हें गाड़ी से उतारा गया और जब डिक्की की जांच की गयी तो पुलिस भी हैरान रह गयी। 


डिक्की में पांच-पांच सौ का गड्डी भारी मात्रा में रखा हुआ था। झारखंड के तीन विधायक की गाड़ी से कैश मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद कांग्रेस की किरकिरी होने लगी। जिसके बाद कांग्रेस ने अपने तीनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ रांची के अलगोड़ा थाना जाकर सरकार को अस्थिर करने का केस दर्ज कराया। फिलहाल तीनों विधायकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।