ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / झारखंड के 3 विधायकों के पास मिला भारी मात्रा में कैश, नोट गिनने...

झारखंड के 3 विधायकों के पास मिला भारी मात्रा में कैश, नोट गिनने के लिए मंगायी गई काउंटिंग मशीन

30-Jul-2022 09:08 PM

DESK: पश्चिम बंगाल के हावड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां झारखंड के तीन विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश मिले हैं। कैश इतनी है कि इसे गिनने के लिए काउंटिंग मशीन तक पुलिस को मंगवाना पड़ गया। 


फिलहाल बंगाल पुलिस कैश की काउंटिंग कर रही है। कैश कितना है इसका अब तक पता नहीं चल सका है। हिरासत में लिए गये विधायक झारखंड के हैं और तीनों कांग्रेस के विधायक है। जिनमें इरफान अंसारी, राजेश कश्यप और नमन विक्सल शामिल हैं। एसपी ने बताया कि उन्हें इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि कार के डिक्की में भारी मात्रा में कैश है। 


सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गयी और इरफान अंसारी की कार को रोका गया। इरफान अंसारी समेत कार में झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक थे। तीनों को फिलहाल हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है कि ये पैसे किसके है और इसे कहां ले जाया जा रहा था। इरफान अंसारी की कार से मिले नोटों को बंडल को देख बंगाल पुलिस भी हैरान रह गयी। आनन-फानन में नोट गिरने की मशीन मंगवाई गयी। 


news image


news image