ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / पूर्व DGP पर बहू ने दर्ज कराया केस, बोली.. ससुर बनाना चाहते हैं...

पूर्व DGP पर बहू ने दर्ज कराया केस, बोली.. ससुर बनाना चाहते हैं अवैध संबंध, पति है समलैंगिक

28-Jun-2020 10:52 AM

RANCHI: झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय पर बहू ने गंभीर आरोप लगाया है. बहू ने आरोप लगाया है कि वह उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाहते हैं.जबकि मेरे पति समलैगिक है.  बहू रेखा मिश्रा ने ससुर डीके पांडेय, सास पूनम पांडेय और पति शुभांकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है. कहा कि शादी के बाद से उससे प्रताड़ित भी किया जा रहा है. 

तीन साल पहले हुई थी शादी

बहू रेखा मिश्रा शनिवार को महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई में कहा है कि पति के समलैंगिक होने के चलते ससुर ने दूसरों से संबंध बनाने का दवाब देते हैं. इसके साथ ही वह खुद भी संबंध बनाना चाहा. रेखा ने आरोप लगाया है कि एक समारोह के दौरान जब मैं अकेली थी तो ससुर डीके पांडेय ने अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोलन लगे. लेकिन मैं उसको लेकर तैयार नहीं हुई. इस बात की जानकारी परिवार में किसी भी सदस्य को नहीं है. ससुर की इस हरकत से मुझे बहुत परेशानी और मैं जिंदगी से इस कदर परेशान हो चुकी थी कि आत्महत्या करने तक की सोचने लगी थी. बहू ने आरोप लगाया है कि उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी. लेकिन शादी के बाद से सास, ससुर और पति दहेज की मांग को लेकर ताना देने लगे. धमकी देने लगे. जिससे परेशान होकर वह मायके आ गई. 

बीजेपी नेता की बेटी है रेखा

बहू रेखा मिश्रा भाजपा नेता गणेश मिश्रा की बेटी हैं और अपना एनजीओ चलाती हैं. परिवारिक विवाद को लेकर रेखा के परिजनों ने भी दो दिन पहले पुलिस के एक अधिकारी से मिले थे. जिसके बाद कल बहू रेखा पांडेय ने केस दर्ज कराया है. बता दें कि डीके पांडेय लंबे समय तक झारखंड के डीजीपी रह चुके हैं. वह बकोरिया गोली कांड में उनकी भूमिका संदिग्ध रही है. इसके अलावे वह रांची के कांके रोड में गैर मजरूवा जमीन पर घर बनाने को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान डीके पांडेय बीजेपी में शामिल हो गए.