ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज

Jharkhand Election: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तीन नेताओं पर गिरी गाज, पार्टी ने 6 साल के लिए बाहर निकाला

Jharkhand Election: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तीन नेताओं पर गिरी गाज, पार्टी ने 6 साल के लिए बाहर निकाला

03-Nov-2024 09:06 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पार्टी के तीन नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है। झारखंड कांग्रेस के तीन नेताओं को अगले 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। तीनों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा है।


दरअसल, झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां काफी बढ़ गई हैं। विभिन्न दलों के नेता मतादाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने झारखंड के तीन नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर दी है।


झारखंड प्रदेश कांग्रेस समेटी के अध्यक्ष केशव महतो के निर्देश पर देवेंद्र सिंह बिट्टू, भुनेश्वर उरांव और इसराफिल अंसारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। तीनों नेता कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरें हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी के संविधान का उल्लंघन मानती है और इसको लेकर ही यह कार्रवाई की गई है।