Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज
24-Oct-2024 12:40 PM
By First Bihar
GIRIDIH: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दूसरी बार गांडेय विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। इस सीट से कल्पना सोरेन का सीधा मुकाबला बीजेपी की मुनिया देवी से होगा।
दरअसल, झारखंड में कथित जमीन घोटाला में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने उनकी सियासी विरासत को बखूबी संभाला। गांडेय विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कल्पना सोरेन पहली बार विधायक चुनी गईं और राजनीति में उनकी एंट्री हुई। विधायक बनने के बाद कल्पना में पूरी मजबूती के साथ सिय़ासी गतिविधियों में शामिल हुईं और काफी कम समय में एक मझी हुई राजनेता बनकर उभरी हैं।
अब जब झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है, कल्पना सोरेन फिर से गांडेय विधानसभा सीट से जेएमएम के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। उन्होंने गुरुवार को गांडेय विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी मौजूद रहे।
इस सीट से कल्पना सोरेन का सीधा मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार के साथ है। बीजेपी ने गांडेय सीट से मुनिया देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। कुशवाहा समाज से आनेवाली मुनिया देवी को बीजेपी ने गांडेय सीट से उम्मीदवार बनाकर मुकाबले को दिलचस्प मोड़ दे दिया है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन के खिलाफ किसी हाई प्रोफाइल चेहरे को मैदान में उतारने के बजाए जमीनी स्तर की नेता पर भरोसा जताया है, जो मुकाबले को रोचक बना रहा है।
बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। ऐसे में राज्य के कुल 81 विधानसभा सीटों पर भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान पिछले दिनों कर दिया था। झारखंड में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए 13 नवंबर को पहले चरण का चुनाव कराया जाएगा जबकि 20 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी जबकि चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।