ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / Jharkhand election: झारखंड में चला चुनाव आयोग का डंडा, हटाए गए DGP अनुराग...

Jharkhand election: झारखंड में चला चुनाव आयोग का डंडा, हटाए गए DGP अनुराग गुप्ता; EC ने सरकार को दिया ये निर्देश

19-Oct-2024 03:32 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही चुनाव आयोग एक्शन में आ गया है। चुनाव आयोग ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटा दिया है और राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द नए डीजीपी की नियुक्ति करे।


दरअसल, झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां राजनीतिक पार्टियों ने वोटर्स को गोलबंद करना शुरू कर दिया है तो वहीं चुनाव आयोग ने भी निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव में किसी तरह का कोई पक्षपात न हो इसको लेकर आयोग पूरी तरह से सख्त है।


चुनाव आयोग ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को पद से हटाते हुए उनकी जगह जल्द से जल्द नए डीजीपी को नियुक्त करने का निर्देश राज्य सरकार दो दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अनुराग गुप्ता की जगह अनिल पालटा या प्रशांत सिंह को झारखंड का नया डीजीपी बनाया जा सकता है। गृह विभाग जल्द ही नए डीजीपी को लेकर अधिसूचना जारी कर सकता है।