ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Jharkhand Crime News: दुष्कर्म के बाद गला दबाकर विधवा की हत्या, घर में...

Jharkhand Crime News: दुष्कर्म के बाद गला दबाकर विधवा की हत्या, घर में अकेली सोई थी महिला

20-Oct-2024 03:38 PM

By First Bihar

CHAIBASA: घर में अकेली सोई विधवा महिला को मनचले ने हवस का शिकार बनाया। इज्जत लूटने के बाद गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर की है जहां विधवा महिला को भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा। 


पहले उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि महिला के पति का देहांत दो साल पहले हो चुका था। वो घर में अकेली रहती थी। घर में वो अकेली सोई हुई थी। 


तभी देर रात टायर हेंब्रम नाम का शख्स घर में घुस गया और अकेला पाकर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि टायर हेंब्रम ने उसके साथ गंदा काम किया है। घटना की सूचना पुलिस को देने पर आरोपी ने विधवा महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।


 जिसके बाद जगन्नाथपुर पुलिस ने आरोपी टायर हेंब्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं। घर में घुसकर विधवा के साथ रेप के बाद हत्या मामले से इलाके में सनसनी फैली हुई है।