ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / Jharkhand Crime News: चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सब जोनल...

Jharkhand Crime News: चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सब जोनल कमांडर समेत 2 ढेर, AK-47 और देसी कट्टा बरामद

09-Oct-2024 10:35 PM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के चतरा जिले से आ रही है जहां टीपीसी उग्रवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ की घटना वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के गनियोतरी जंगल में हुई है। नक्सलियों का सब जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू और ईश्वरी गंझू मारा गया है। इनके पास से एक AK-47 और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। 


बताया जाता है कि SP विकास पांडेय को जंगल में नक्सलियों के होने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद SDPO संदीप सुमन के नेतृत्व में गनियोतरी जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान टीपीसी के सब जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू के दस्ते से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गये नक्सलियों में सब जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू और ईश्वरी गंझू शामिल है। 


गौरतलब है कि इससे पहले 8 फरवरी 2024 को चतरा में पुलिस और हरेंद्र गंझू के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें पुलिस के 2 जवान शहीद हो गए थे। शहीद जवानों में पलामू के सुकन राम और बिहार के गया जिले के सिकंदर सिंह शामिल थे। आज झारखंड पुलिस ने आखिरकार अपने दो साथियों की मौत का बदला ले लिया।