ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / झारखंड : कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत...

झारखंड : कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत की पार्टी में वापसी

31-Jan-2022 03:31 PM

RANCHI : कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत की पार्टी में वापसी हो गई. झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और सह प्रभारी उमंग सिंघार की मौजूदगी में दोनों नेताओं की घर वापसी हुई है. आज दोपहर दो बजे कांग्रेस मुख्यालय में यह समारोह हुआ, जिसमें दोनों नेताओं ने फिर से पार्टी की सदस्यता हासिल की है. आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद अविनाश पांडे प्रभारी बने है जिनका पहला झारखंड दौरा है. दो दिन पहले पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.


आपकों बता दें कि, पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी. जिसके बाद सुखदेव भगत भाजपा में शामिल हो गए थे. वहीं, प्रदीप बलमुचू ने आजसू का दामन थामा था. ये भी बता दें कि, इन दोनों के कांग्रेस दल बदलने के बाद, दोनों ने अपना पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे. सुखदेव भगत लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारे थे. वहीं, प्रदीप बलमुचू को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.


मालूम हो कि लंबे समय से दोनों नेता कांग्रेस में वापसी के लिए प्रयासरत थे. कई बार इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा सामने आई, लेकिन पार्टी के भीतर ही विरोध के कारण इन नेताओं को पार्टी में शामिल नहीं कराया जा सका. इस बार नए समीकरण में दोनों नेताओं की एंट्री पार्टी में हो रही है. कांग्रेस के लिए यह दोनों नेता काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे. कांग्रेस को झारखंड में इन दोनों नेताओं से मजबूती मिलने की उम्मीद है.