ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड चुनाव: तेजस्वी ने कहा- अहंकारी रघुवर सरकार का जाना तय

14-Dec-2019 09:03 PM

DHANBAD: झारखंड विधानसभा चुनाव लेकर धनबाद के निरसा में तेजस्वी यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान तेजस्वी ने रघुवर सरकार के खिलाफ हमला बोला. कहा कि अहंकारी रघुवर सरकार का इस बार जाना तय है.  झारखंड में विकास के नाम पर लूट मची हुई है. चारों तरफ भष्टाचार का बोलबाला है. झारखंड के लोग इस सरकार से परेशान हैं. इस लिए बदलाव जरूरी है.

तेजस्वी ने महागठबंधन के प्रत्याशी अशोक मंडल और देवघर और मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर एवं देवीपुर प्रखंड में सुरेश पासवान और हाजी हुसैन अंसारी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया. कई सभाओं में राजद नेता जयप्रकाश नारायण यादव और भोला यादव भी साथ में थे.

सात सीटों पर राजद झारखंड में लड़ रही चुनाव

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है. सीटों के बंटवारे में राजद को सात सीटें मिली है जबकि कांग्रेस को 31 और झारखंड मुक्ति मोर्चा को 43 सीटें मिली है. तेजस्वी राजद उम्मीदवारों के साथ-साथ महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए भी चुनावी प्रचार कर रहे हैं. जो गलती बिहार विधानसभा उप चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों के प्रचार न करके तेजस्वी ने की थी वह अब झारखंड में नहीं कर रहे हैं. यही कारण है कि कम सीटें मिलने के बाद भी तेजस्वी महागठबंधन के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार झारखंड में कर रहे हैं.