बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
16-Nov-2019 01:52 PM
RANCHI: झारखंड बीजेपी में गठबंधन के साथ ही पार्टी के अंदर ही जबरदस्त विवाद चल रहा है. अब बीजेपी के सीनियर नेता और मंत्री सरयू राय बागी हो गए हैं. अब तक उनके नाम की घोषणा नहीं करने पर वह भड़के हुए हैं. पार्टी को उन्होंने साफ कह दिया है कि अब मेरे नाम पर विचार करने की कोई जरूरत नहीं है. राय अब निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले हैं.
जमशेदपुर पश्चिमी और पूर्वी से खरीदा नामांकन पत्र
मंत्री सरयू राय फिलहाल जमशेदपुर पश्चिमी सीट से विधायक हैं. लेकिन उन्होंने पश्चिमी के साथ ही पूर्वी का भी नामांकन पत्र खरीदा हैं. जिसके कारण बताया जा रहा है कि वह रघुवर दास को उनके पूर्वी सीट से चुनौती देंगे और इसकी जल्द ही घोषणा करने वाले हैं. इसको लेकर वह अपने समर्थकों के साथ बात करने वाले हैं. उसके बाद वह फैसला करेंगे.
पार्टी से कोई शिकायत नहीं
सरयू राय ने कहा कि पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मैंने पार्टी से कहा कि अगर आपको लगता है कि जमशेदपुर पश्चिमी से उम्मीदवार कौन होगा उसके नाम की घोषणा करने में आपको परेशानी हो रही है तो आप निर्णय लेने के लिए आजाद है. किसी दूसरे के नाम की भी घोषणा कर सकते हैं. पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. राय ने कहा कि मैंने आज तक पार्टी से कुछ नहीं मांगा है. जब पार्टी को लगा तो टिकट दिया और मंत्री बनाया. मैं अपने क्षेत्र में 15 सालों से काम कर रहा हूं. आगे भी करता रहूंगा. पार्टी से मुझे कोई शिकायत नहीं है.