ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड चुनाव: तीसरे चरण का चुनाव खत्म, 61. 93 प्रतिशत हुई वोटिंग

12-Dec-2019 06:10 PM

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव का आज तीसरा चरण का मतदान खत्म हो गया. कुल मिलाकर 61.93 प्रतिशत वोटिंग हुई है. 17 सीटों पर मतदान हो रहा था. मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा. महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने परिवार के साथ रांची में मतदान किया. 

5 सीटों पर 5 बजे तक हुई वोटिंग

रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में शाम 5 बजे तक वोट डाले गए.  लेकिन सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो और ईचागढ़ में सुबह 7 से 3 बजे तक ही वोटिंग हुई. इसमें से कई सीटें नक्सल प्रभावित एरिया में थी. कई सीटों पर वोटरों की लंबी कतार देखी गई. 

रांची में सबसे कम हुई वोटिंग

सबसे से अधिक वोटिंग सिल्ली में 76 प्रतिशत हुई है. वही रांची में 49.01 प्रतिशत वोटिंग हुई है. बरही में 63.40, मांडू में 62.41, सिमरिया में 62, खिजरी में 63.09, हटिया में 53.63, गोमिया में 63, रांची में 49.01, हटिया में 53.63, ईचागढ़ में 73.11, हजारीबाग में 57.58, कांके में 62, बेरमो में 61, बड़कागांव में 64.53, कोडरमा में 58.20, बरकट्टा में 61.80, धनवार में 59 और सिल्ली में 76 प्रतिशत वोटिंग हुई है. बता दें कि झारखंड विधानसभा का चुनाव पांच चरण में हो रहा है. यहां पर 23 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी.