ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / झारखंड चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा, पार्टी ने जारी की...

झारखंड चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा, पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

12-Nov-2019 08:05 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एनडीए पूरी तरह से बिखरता हुआ दिखाई दे रहा है. आजसू के बाद लोजपा ने भी राज्य की 50 विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. इसके लिए लोक जनशक्ति पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

लोजपा ने राज्य कि 81 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों पर अपना कैंडिडेट उतारने का फैसला किया है. इसके लिए पार्टी ने कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी करते हुए 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. नगर भगवानपुर से रेखा चौबे, हुसैनाबाद से आनंद प्रताप सिंह, छत्तरपुर से शशिकांत कुमार, विश्रामपुर से शशिरंजन धर दुबे और पांकी से रामदेव प्रसाद यादव को टिकट दिया है. बता दें की पांकी सीट से भाजपा ने हत्या के आरोपी डॉ शशिभूषण मेहता को टिकट दिया है.


LJP ने उतारा मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी खिलाफ कैंडिडेट
लोक जनशक्ति पार्टी ने विश्रामपुर विधासभा सीट से मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री व विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के खिलाफ अपना कैंडिडेट उतारा है. लोजपा की ओर से इस सीट पर शशिरंजन धर दुबे को मौका दिया गया है.

news image