बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Nov-2019 09:23 PM
RANCHI : झारखंड चुनाव में जेडीयू ने अपनी पूरी ताकत झोंकी दी है. विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार तेजी से किया जा रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक बुधवार को गढ़वा पहुंचे. जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. दो दिवसीय चुनावी दौरे पर गए श्याम रजक ने कहा कि जेडीयू जात-धर्म की राजनीति नहीं करती है.
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका स्थित मेराल हाई स्कूल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्याम रजक ने जेडीयू प्रत्याशी पतंजलि कुमार केशरी के लिए जनता से वोट की अपील की. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के साथ विकास का काम करते हैं. यही कारण है कि आज बिहार में चौमुखी विकास हुआ है. सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसे सभी क्षेत्रों में बिहार तरक्की कर रहा है.
श्याम रजक ने कहा कि लोग जब बिहार के विकास को देखते हैं तो नीतीश मॉडल की बात होती हैं. 14 साल पहले महज 32 हजार करोड़ रुपए के बजट से शुरू हुई हमारी सरकार अब 2 लाख करोड़ पर पहुंच गई है. ऐसे में झारखंड की जनता को एक ऐसी सरकार को चुनना चाहिए जो सही मायने में यहां का विकास कर सके. इसके लिए जेडीयू ही एकमात्र विकल्प है. उन्होंने भरोसा जताया कि निश्चित रूप से जदयू झारखंड विधानसभा चुनाव में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेगी और अधिक से अधिक सीट जीतेगी.