ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / झारखंड में सत्ता खोने के बाद बीजेपी अब नेताओं पर गिराएगी गाज, कई...

झारखंड में सत्ता खोने के बाद बीजेपी अब नेताओं पर गिराएगी गाज, कई जिलाध्यक्षों को हटाने की तैयारी

12-Jan-2020 01:31 PM

RANCHI: झारखंड से सत्ता से बाहर हुई बीजेपी सदमे से निकलने के बाद अब अपने नेताओं पर गाज गिराने की तैयारी कर चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा लेने के बाद अब झारखंड के जिलाध्यक्षों पर गाज गिराने की तैयारी कर ली गई है.

कोल्हान में सबसे अधिक नुकसान

बताया जा रहा है कि बीजेपी ने जिस-जिस जिलों में पार्टी का खराब प्रदर्शन हुआ है. वहां के जिलाध्यक्षों को निपटाने की तैयारी कर ली है. कोल्हान में बीजेपी को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है. यहां के अधिकतर अध्यक्षों का जाना तय बताया जा रहा है. जिस जिले के अध्यक्ष को हटाया जाएगा, वहां इस बार नए अध्यक्ष के लिए चुनाव नहीं, बल्कि मनोनयन होगा.

प्रदेश अध्यक्ष को देना पड़ा था इस्तीफा

झारखंड विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने 25 दिसंबर 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. गिलुआ ने सीटों की घोषणा से पहले ही अपने मनपसंद सीट चक्रधरपुर की घोषणा कर दी थी, लेकिन टिकट मिलने के बाद भी गिलुवा जीत नहीं सके और यहां से बुरी तरह से हार गए थे. गिलुआ को जेएमएम के सुखराम उरांव ने 12 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया था. वही, झारखंड के सीएम रहे रघुवर दास भी विधानसभा का चुनाव हार गए थे. झारखंड में बीजेपी अकेले 81 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन जीत 25 सीटों पर ही मिली थी.