ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब

झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? रघुवर की होगी वापसी या सोरेन के सिर सजेगा ताज? आज होगा फैसला

23-Dec-2019 07:32 AM

RANCHI: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर पांच चरणों में हुए चुनाव के रिजल्ट आज शाम तक आएंगे. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. जिसको लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था. सभी सीटों के लिए मतों की गणना आज होगी.


वहीं एग्जिट पोल में बीजेपी को कम सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं, ऐसे में शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की संभावना तेज हो गई है. एग्जिट पोल के आंकड़े अगर सही हुए तो ऐसे में महाराष्ट्र के बाद झारखंड से भी बीजेपी के हाथों सत्ता छिन जाएगी.


वहीं जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं. मुख्यमंत्री रघुवर दास साल 1995 से यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं. इस बार उनके खिलाफ उनके पूर्व सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं. टिकट कटने से नाराज सरयू राय पार्टी से बगावत करके इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. वही, शिकारीपाड़ा और बरहेट से हेमंत सोरेन चुनावी मैदान में हैं. धनवार सीट से जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी चुनावी मैदान में हैं तो सिल्ली से आजसू के सुदेश महतो चुनावी अखाड़े में हैं.