ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड चुनाव : 10 नवंबर के बाद उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी बीजेपी, चुनावी रणनीति पर आज से बैठकों का दौर

04-Nov-2019 11:26 AM

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 10 नवंबर के बाद जारी करेगी। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में 9 या 10 नवंबर को प्रस्तावित है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी जिसके पास पहले चरण के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी हो जाएगी। 

झारखंड विधानसभा चुनाव मैं पहले चरण के लिए है नामांकन की अंतिम तारीख 13 नवंबर है ऐसे में यह माना जा रहा है कि बीजेपी के उम्मीदवारों को नामांकन के लिए अंतिम 2 से 3 दिन का वक्त मिलेगा। चुनावी रणनीति के लिए बीजेपी में आज से बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष रविवार की शाम ही रांची पहुंच चुके हैं। वह आज पार्टी के बूथ अध्यक्षों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। 

बीजेपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव भी रांची में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बीजेपी के घटक दल आजसू के नेता सुदेश महतो को भी जल्द ही दिल्ली बुलाया जा सकता है।