PATNA POLICE : बिहार में फिर सामने आया अजीब मामला, IPS बनकर सरकारी दफ्तरों में धौंस जमा रहा था यह युवक, सामने आई सच्चाई तो हर कोई रह गया दंग Purnea News: शुरू होते ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, लाभुकों से वसूले जा रहे इतने रुपए BIHAR NEWS : विधानसभा चुनाव से पहले हर किसी को खुश करने में जुटी बिहार सरकार, युवाओं के लिए इन जगहों पर हो रही सरकारी बहाली छपरा में बढ़ा सियार का आतंक, एक साथ 10 सियारों ने बुजुर्ग पर हमला कर अंगूठा काटा Gym Workout: मसल्स बनाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना नहीं, सही एक्सरसाइज और वर्कआउट प्लान है जरूरी; जानिए... BIHAR ELECTION : बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष इस विधानसभा सीट से लडेंगे चुनाव, सीट बंटवारें से पहले ही कर दिया एलान Purnea Crime News: पूर्णिया में सब्जी मंडी अध्यक्ष नियुक्ति पर विरोध से बढ़ा तनाव, बैठक से पहले गोलीबारी से हड़कंप Purnea Crime News: पूर्णिया में सब्जी मंडी अध्यक्ष नियुक्ति पर विरोध से बढ़ा तनाव, बैठक से पहले गोलीबारी से हड़कंप फुहा फुटबॉल टूर्नामेंट 2025: दक्षिण इकौना ने शाहाबाद हीरोज आरा को 3-0 से हराकर जीता खिताब SSC CGL का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
02-Dec-2019 03:15 PM
RANCHI: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। उन्होनें कहा कि पांच साल के अपने कार्यकाल में केंद्र की मोदी सरकार और झारखंड की रघुवर सरकार ने नक्सलवाद को खत्म किया है। दोनों सरकारों ने झारखंड को प्रगति के पथ पर ले जाने का काम किया है। वहीं, सत्ता की लालच में हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठ गये हैं।वहीं उन्होनों मंच से झारखंड पहुंचे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चैलेंज भी दिया।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड के युवा भी चाहते हैं कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा रहे। झारखंड भी देश से आतंकवाद का खात्मा चाहता है। झारखंड से नक्सलवाद का खात्मा चाहते हैं प्रदेश के युवा, इस प्रदेश के लोग भी चाहते हैं कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बने। शाह ने कहा, कि कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट में जाकर कहते थे कि रामजन्म भूमि का केस चलाने की जरूरत नहीं हैं। हमने आग्रह किया कि केस चलना चाहिए। जिसका परिणाम ये आया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट दिया है कि अयोध्या में ही राम मंदिर बनेगा।
अमित शाह ने कहा कि सिर्फ सत्ता पाने के लिए हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और इसके लिए वह कांग्रेस की गोद में बैठ गये हैं। उन लोगों की चाहत सिर्फ सत्ता पाने की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में विकास करना चाहती है। राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाना चाहती है।
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आज राहुल गांधी झारखंड आए हैं। मैं उन्हें चैलेंज देने आया हूं कि राहुल बाबा आपके 55 साल का शासन और हमारे 5 साल का शासन का हिसाब लेकर मैदान में आ जाओ। भाजपा ने विकास की गंगा को आदिवासी दलित समाज के घर पहुंचाने का काम किया है।