बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
14-Sep-2022 07:55 PM
JHARKHAND: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार ने झारखंड में 1932 का खतियान पारित कर दिया है। वहीं ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है। हेमंत कैबिनेट की बैठक में आज यह फैसला लिया गया।
हेमंत सोरेन की सरकार ने बुधवार को राज्य में 1932 का खातियान लागू करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 1932 खातियान को लागू करने का फैसला किया गया। 1932 या पूर्व में जिनके पूर्वज का नाम होगा उनको ही स्थानीयता का दर्जा मिलेगा। जो भूमिहीन है उनकी पहचान ग्राम सभा करेगी।
वहीं राज्य कैबिनेट ने झारखंड में 77 फीसदी आरक्षण लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब 77 फीसदी आरक्षण लागू होगा। ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण, ईडब्लूएस को 10 फीसदी का आरक्षण, एससी को 12 फीसदी आरक्षण, एसटी को 28 फीसदी आरक्षण मिलेगा। राज्य सरकार केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी।