बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-139 किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?
23-Nov-2024 10:43 AM
By First Bihar
DESK : झारखंड की सबसे बहुचर्चित सीट में शुमार गांडेय विधानसभा सीट के लिए काउंटिंग जारी है। अब तक वोटों की गिनती में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट मुनिया देवी ने बढ़त बना ली है। झारखंड में दो चरणों में 2024 विधानसभा चुनाव हुए थे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे।
झारखंड के गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले गए थे और इस सीट के चुनावी नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। गांडेय सीट के उम्मीदवारों में प्रमुख दलों से कई बड़े प्रत्याशी मैदान में हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की तरफ से कल्पना सोरेन की किस्मत दांव पर लगी है, तो वहीं बीजेपी ने मुनिया देवी को इस सीट पर उतारा था। दोनों ही कैंडिडेट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।
वहीं पिछले चुनाव की बात करें, तो 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जेएमएम के डॉ. सरफराज अहमद ने गांडेय सीट पर जीत हासिल की थी और उन्होंने बीजेपी के जय प्रकाश वर्मा को हराया था। डॉ. अहमद को 65,023 वोट मिले थे, जबकि जय प्रकाश वर्मा को 56,168 वोट मिले थे। गांडेय विधानसभा क्षेत्र में 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जय प्रकाश वर्मा ने जीत दर्ज की थी।
जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सलाखन सोरेन को 38,559 वोट मिले थे. इस प्रकार गांडेय सीट पर हर चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, और यह सीट राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए एक अहम क्षेत्र रही है। इस सीट के परिणामों का असर राज्य की राजनीति पर भी पड़ सकता है. जेएमएम के लिए यह सीट ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से सीएम की पत्नी मैदान में हैं और उन्हें कई मौकों पर सीएम के उत्तराधिकारी के तौर पर भी देखा गया है।