ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / झपटमारों ने महिला सिपाही को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, वजह जानकर रह...

झपटमारों ने महिला सिपाही को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

15-Jun-2022 01:53 PM

KATIHAR: कटिहार जिले से दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला सिपाही को बदमाशों ने चलती ट्रेन से धक्‍का दे दिया, जिसके बाद महिला की स्थिति गंभीर हो गई। घटना के बाद उसे कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। दरअसल महिला पुलिस ने झपटमारों के हाथ से लोहा ले लिया, जिसके बाद उन्होंने सिपाही को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।


 

महिला पुलिसकर्मी ने बदमाशों के हाथ में लोहा देखकर सवाल पूछा। इसी बात पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गईं।इस घटना को अंजाम बदमाशों की टीम फरार हो गई।



घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कटिहार में महिला सिपाही को झपटमार गिरोह के सदस्यों ने निशाना बना लिया। मोबाइल और पर्स छीनकर भागने के दौरान चलती ट्रेन से सिपाही को धक्‍का दे दिया। घटना समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन की है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी इसी ट्रेन में ड्यूटी दे रही थीं। उन्‍होंने बताया कि गौशाला रेलवे फाटक के पास झपटमार गिरोह के अपराधी यात्रियों का सामान लेकर भाग रहे थे। उन्‍होंने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उन्‍हें चलती ट्रेन से ही धक्‍का दे दिया। महिला कांस्‍टेबल नालंदा की रहने वाली आरती कुमारी है। कांस्‍टेबल आरती को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 



गौरतलब है कि पिछले दिनों भी झपटमारों का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में झपटमारों ने ट्रेन के गेट पर बैठे एक युवक का मोबाइल फोन बिजली की रफ्तार से झपट लिया था। यह घटना पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की थी। बीते 4 जून को कटिहार नगर थाना क्षेत्र के रामपारा मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद समीर इंटरसिटी एक्सप्रेस से पटना से कटिहार लौट रहे थे। कटिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।