ब्रेकिंग न्यूज़

रिलायंस कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, एक ही परिवार के 9 सदस्यों को महाराष्ट्र से लाकर जमुई में छोड़ा बेगूसराय में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सैंतालीस छप्पन गैंग पर मर्डर का आरोप बेलहा मुसहरी टोला में पूर्व विधायक ने किया भोजन, आजादी के 75 सालों बाद भी दलित बस्तियों में सड़क ना होना शर्मनाक: किशोर कुमार Bihar politics jansuraj: दलित टोले की बदहाली पर फूटा पूर्व विधायक और जन सुराज नेता का गुस्सा ..."क्या अमृत महोत्सव इन गरीबों के लिए भी है?" बारात आने से पहले आशिक के साथ भागी दुल्हन, मेकअप कराने गई थी ब्यूटी पार्लर, सुनकर दूल्हे की हालत बिगड़ी Bihar politics: बिहार को पश्चिम बंगाल की राह पर ले जाना चाहते हैं राहुल और तेजस्वी...पूर्व कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप! Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता की सौगात, दिल्ली में श्रमिकों की सैलरी में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी नई दरें! नरेंद्र मोदी की रैली के लिए BJP नेताओं से ज्यादा एक्शन में ललन सिंह: कई जिलों में मीटिंग कर विधायकों को दिया टास्क-इतने आदमी नहीं आये तो.. Bihar road accident: बिहार में सड़कें बनीं विकास का संकेत, लेकिन युवाओं के लिए बनीं मौत का रास्ता National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में ED ने दाखिल की चार्जशीट, सोनिया-राहुल समेत इन नेताओं के नाम

झंडा लगाने के दौरान हादसा: रांची में करंट लगने से 3 की मौत, बोकारो में एक जवान की गई जान, यूपी में भी एक की मौत

झंडा लगाने के दौरान हादसा: रांची में करंट लगने से 3 की मौत, बोकारो में एक जवान की गई जान, यूपी में भी एक की मौत

15-Aug-2022 03:01 PM

DESK: देशभर में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड में भी जश्न-ए-आजादी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान रांची और बोकारो में तिरंगा झंडा लगाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ। रांची में घर के छत पर तिरंगा लगाने के दौरान एक भाई और दो बहन की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बोकारो में झंडा लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के चपेत में आने से एक जवान की मौत हो गयी जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है।


सबसे पहले हम बात करते हैं झारखंड की राजधानी रांची की जहां झंडा लगाते वक्त बड़ा हादसा हुआ। बारिश के दौरान छत पर एक भाई और दो बहन घर की छत पर तिरंगा लगा रहे थे। लोहे की छड़ में तिरंगा को लगाने के लिए जैसे ही भाई-बहन छत पर गये। छत के ऊपर हाइटेंशन तार था जिसके संपर्क में आने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गयी। करंट की चपेट में आने से एक भाई और दो बहनों की मौत हो गई। घटना कांके के अरसंडे का है जहां एक साथ तीन की मौत से इलाके में मातम का माहौल है। 


वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। यह दर्दनाक हादसा रविवार की देर शाम की। मृतकों की पहचान विनीत झा, आरती झा और पूजा झा के रूप में हुई है। पूजा और विनीत सगे भाई-बहन थे जबकि आरती चचेरी बहन थी। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में पूजा का चयन स्टेट बैंक में क्लर्क के पद पर हुआ था। वहीं विनीत और आरती कंप्टीशन की तैयारी कर रहे थे। तीनों बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि विनीत घर की छत पर लोहे की रॉड से झंडा बांध रहा था। 


बारिश की वजह से मकान व रॉड गीला था। जिस रॉड पर झंडा लगाया जा रहा था, वह दबाव पड़ने के बाद समीप से गुजरे नंगे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर हेमंत सोरेन ने यह लिखा है कि 'रांची के कांके में घर की छत पर तिरंगा झंडा लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक-संतप्त परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।'


बोकारो में भी तिरंगा लगाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बोकारो पुलिस बल के तीन कर्मी करंट की चपेट में आ गये। एक जवान की मौत बोकारो में हो गयी है जबकि दो जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना पुलिस लाईन की है जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवान झंडा लगा रहे थे तभी 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के चपेट में आने से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवानों को आनन-फानन में बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।



उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर की छत पर तिरंगा लगाने के दौरान एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गये। इस हादसे में उनकी भी मौत हो गयी है। युवक को बचान गयी महिला करंट की चपेट में आने से झुलस गयी है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम कॉलोनी निवासी मोहित शर्मा की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक होम डिलीवरी कंपनी में काम करता था। मोहित घर का इकलौता चिराग था। पत्नी और 3 साल की बेटी का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है।