कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
27-Mar-2024 11:35 AM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। यह घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के किसान कॉलेज के समीप की है। मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र बाजार निवासी दिलीप साव के 18 वर्षीय पुत्र कारू कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि कारू बाजार में ही आलू प्याज का स्टॉल लगाता था. सोमवार की शाम को घर से निकला उसके बाद वापस नहीं लौटा।
मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों ने युवक की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद बुधवार अहले सुबह उसका शव किसान कॉलेज के समीप झाड़ी से मिला है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया है। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
इस मामले को लेकर सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक के शरीर से कहीं पर भी चोट के निशान नहीं मिले हैं. एक जगह कीड़ा लगा मिला है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा. हालांकि युवक नशा भी करता था।