Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
07-Jun-2022 04:25 PM
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने आभूषण दुकान से लाखों की लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस विशेष टीम ने गुप्च सूचना पर लूटकांड में शामिल सात बदमाशों को अवैध हथियार, गोली और वारदात में इस्तेमाल हुई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि बीते तीन जून को बदमाशों ने अनिशाबाद स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
इस घटना के बाद पटना के सिटी एसपी मध्य के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। मामले की छानबीन के दौरान सोमवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पीछे हथियारों से लैस कुछ अपराधी अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सात अपराधियों को हथियारों के साथ धर दबोचा।
गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने अनिशाबाद स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स से लूटे गए जेवरात को बरामद कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में राजेश कुमार, आदित्य कुमार, दिलीप कुमार, रवि चौहान, अंकित कुमार, संतोष कुमार, कुंदन कुमार, राहुल कुमार और राहुल गुप्ता शामिल हैं। गिरफ्तार रवि चौहान का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी चोरी और शराब के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस अन्य बदमाशों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।
