RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
07-Mar-2020 04:48 PM
By Ajit Kumar
JEHANABD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहानाबाद से पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने नक्सली एरिया कमांडर राम इकबाल मोची को धर दबोचा है. पुलिस की यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. राम इकबाल मोची मगध जोन का एरिया कमांडर है. पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
मामला हेजनाबद जिले के काको थाना इलाके का है. जहां पुलिस ने मगध जोन के एरिया कमांडर राम इकबाल मोची को अरेस्ट कर लिया है. जहानाबाद के एसपी अभियान ने इसे काको थाना इलाके के लालसे बिगहा गांव से अरेस्ट किया है. पुलिस ने बताया कि रामइकबाल मोची नक्सलियों का कमांडर है. वह पटना, गया, नवादा और जहानाबद जिले में अपना नेटवर्क फैला रहा था. इसके ऊपर कई जिलों में दर्जनों मामले दर्ज हैं.
पुलिस ने बताया कि रामइकबाल मोची नक्सली संगठन, अरबिंद जी और प्रदुमन शर्मा का काफी करीबी माना जाता है. एसपी ने बताया कि रामइकबाल मोची नक्सली संगठन में जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा था. इस सूचना पर टीम गठन कर उसे गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने कबूला कि वह अरबिंद जी और प्रदुमन शर्मा के साथ काफी लंबे से वह काम कर रहा था. इससे पहले भी वह कई बार जेल जा चुका है.