बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Nov-2024 07:11 PM
By First Bihar
JEHANABAD: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शनिवार को जहानाबाद पहुंची। जहां एक निजी कंपनी के उद्घाटन कार्यक्रम में वो शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने पर डांस कर फैंस का दिल जीत लिया।
जहानाबाद जिले के स्टेशन इलाके में पहुंची मलाइका अरोड़ा को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखा था। मलाइका अरोड़ा को देखते ही उनके फैंस खुशी से झुम उठे और बॉलीवुड एक्ट्रेस की तस्वीर को अपने-अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए।
मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान दबंग फिल्म के गाने मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए पर जमकर ठुमके लगाए और अपने फैंस का दिल जीत लिया। लोगों की भीड़ को देख मलाइका गदगद हो गयी। मलाइका ने कहा कि जहानाबाद जिले में ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची। जहानाबाद आकर मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है। यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं।