Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
19-Sep-2024 06:11 PM
By AJIT
JEHANABAD: पटना-गया रेलखंड पर भीषण हादसा हो गया। ट्रेन से एक कार टकरा गयी। कार सवार ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी। घटना जहानाबाद और नदौल स्टेशन के बीच सलेमपुर गांव स्थित अवैध रेलवे क्रॉसिंग की है जहां एक रेलवे लाइन पार करने के दौरान कार ट्रैक में फंस गया तभी अचानक ट्रेन आ गई। ग़नीमत यह रही कि कार सवार सभी लोग ट्रेन को देखते ही किसी तरह से कार से कूद गये।
जिसके बाद ट्रेन के टकराने के बाद कार रेलवे ट्रैक के पास गड्ढे में जा गिरा। कार में कुल चार लोग सवार थे अचानक कार से कूदने से सभी घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल ने बताया कि हम लोग इस रास्ते के बारे में बिल्कुल अनजान थे। हमलोग पहली बार इस रास्ते से जा रहे थे और हमें इस बात का जानकारी नहीं थी।
अंजान रास्ता रहने के कारण कार रेलवे ट्रैक में जाकर फंस गया और इसी बीच में ट्रेन आ गई। किस्मत अच्छी थी की ट्रेन आते हम लोगों ने देख लिया और गाड़ी से कूद गये। तब जाकर जान बची। ट्रेन से टकराने के बाद गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर एक गड्ढे में जा गिरी। 




