ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

जहानाबाद में बैंककर्मी से 2.70 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

14-Oct-2023 10:16 PM

By AJIT

JEHANABAD:  जहानबादा में हथियारबंद अपराधियों ने बैंक कर्मी से 2 लाख 70 हजार रुपए  लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। इस घटना से समझा जा सकता है कि बिहार में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है। अपराधियों द्वारा लगातार पुलिस को चुनौती देकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। 


इसी कड़ी में जहानाबाद जिले के ओकरी ओपी क्षेत्र में लूट की घटना हुई। जहां मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक बैंक कर्मी को ओवरटेक किया और हथियार दिखाकर पास से 2 लाख 70 हजार रुपए से भरे बैग को लूट लिया। बैंक कर्मी बिहार शरीफ नालंदा से अपने घर मसौढ़ी रहमतगंज मोटरसाइकिल से जा रहे थे इसी बीच ओकरी ओपी क्षेत्र के वांछिली मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर हथियार का भय दिखाकर बैग में रखे रूपये लूटकर अपराधी फरार हो गये। 


पीड़ित बैंक कर्मी ने स्थानीय ओकरी थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया है वहीं पुलिस इस घटना के बाद सक्रिय हो गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस ने टेक्निकल माध्यम से भी अपराधियों को पकड़ने के जुगाड़ में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।