ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / JEHANABAD NEWS: कुल्हाड़ी से काटकर छोटे भाई की पत्नी की हत्या, पड़ोसियों ने...

JEHANABAD NEWS: कुल्हाड़ी से काटकर छोटे भाई की पत्नी की हत्या, पड़ोसियों ने आरोपी भैसुर को पकड़ा, हैदराबाद में जॉब करता है पति

13-Oct-2024 10:16 PM

By AJIT

JEHANABAD: जहानाबाद में एक भैसुर ने मामूली विवाद में अपनी भभु की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे भैसुर को ग्रामीणों ने धड़ दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। भैसुर के इस कदम से इलाके के लोग भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


घटना जहानाबाद के टेहटा थाना क्षेत्र के कलानोर पंचायत का है जहां पति के बड़े भाई ने भभु की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से काटकर छोटे भाई की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 42 वर्षीया कारी देवी के रूप में हुई है। वही  भैसुर की पहचान रामजनेसर मांझी के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि मामूली बात को लेकर भैसुर रामजनेसर मांझी अपने छोटे भाई की बीवी पर गुस्सा हो गया और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। 


घटना के बाद भाग रहे भैसुर ने गांव के लोगों ने पकड़ लिया और उसे टेहटा पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने बताया की मृतका के पति राजकिशोर मांझी हैदराबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। घटना के दिन पति घर पर नहीं थे। 


मृतका के दो बेटे और एक बेटी है। इस घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पति हैदराबाद से जहानाबाद के लिए रवाना हो गये हैं। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।