RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
22-May-2023 07:29 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: जहानाबाद के चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो शूटर्स समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड को लेकर जहानाबाद पुलिस की हुई किरकिरी के बाद एसपी ने विशेष टीम का गठन किया था। विशेष टीम ने काफी कम वक्त में ही तकनीकी अनुसंधान की मदद से इस हत्याकांड का पर्दाफास कर दिया।
दरअसल, जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के लोक नगर मोहल्ले के रहने वाले चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा की बीते 8 मई की देर रात अपराधियों ने घर के पास ही 5 गोलियां दागकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्याकांड में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी दीपक रंजन ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। मामले में कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीम ने हत्या में शामिल दोनो शूटर्स के साथ कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में एसपी दीपक रंजन ने बताया कि पैसे के लेन देन और ठेकेदारी को लेकर विवाद के साथ ही एक महिला से प्रेम प्रसंग ठेकेदार चंदन शर्मा की हत्या का कारण बना। एसपी ने बताया कि हत्या करवाने वाला मुख्य अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है, जिसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।