Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
17-Aug-2024 07:04 PM
By AJIT
JEHANABAD: जहानाबाद के वाणावर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद जांच कमेटी की रिपोर्ट आ गयी है। रिपोर्ट के आधार पर बराबर थानाध्यक्ष, तीन दारोगा, एक जमदार सहित 11 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। सिविल सर्जन एवं दो डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से अनुशंसा की है।
जहानाबाद जिले के वाणावर में चौथी सोमवारी की देर रात भगदड़ के कारण कुल आठ श्रद्धालुओं की मौत हुई थी वही दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये थे। मृतकों में 7 महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। वाणावर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सावन के चौथी सोमवारी पर जलाभिषेक के दौरान मंदिर के ऊपर अचानक से भगदड़ मच गयी थी और भगदड़ के दौरान ड्यूटी से गायब रहने वाले बराबर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार शाह, तीन दारोगा, एक जमादार एवं छह सिपाहियों पर कार्रवाई की गयी है।
ड्यूटी से गायब सभी पुलिस कर्मियों को जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच की अनुशंसा की है। गौरतलब है कि इस घटना के बाद जहानाबाद डीएम ने आपदा प्रबंधन के एडीएम के नेतृत्व में एक जांच कमेटी बनाई गई थी और उस जांच कमेटी ने रिपोर्ट डीएम और एसपी को दिया था। जिसमें इस बात का जिक्र था कि सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से गायब थे। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के खिलाफ भी डीएम ने कार्रवाई की है। मंदिर में किसी तरह की चिकित्सा शिविर नहीं रहने के कारण दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसके लिए डीएम ने जहानाबाद सिविल सर्जन देवेंद्र कुमार एवं दो डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की अनुशंसा विभाग से की है।

