ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

जीत के बाद राबड़ी आवास पहुंचे आरजेडी के नए एमएलसी, तेजस्वी से कर रहे मुलाकात

08-Apr-2022 04:50 PM

PATNA : बिहार विधान परिषद के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आरजेडी के नवनिर्वाचित सभी 6 एमएलसी शुक्रवार को 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पहुंचे हैं, जहां उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात की और चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने का सारा श्रेय तेजस्वी यादव को दिया। तेजस्वी यादव ने भी सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को जीत की बधाई दी है।


बिहार में विधान परिषद की 24 सीटों को लेकर हुए चुनाव के नतीजे गुरुवार को आए थे। जिसमें आरजेडी के 6 उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज किया था। चुनाव में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों में पटना सीट से कार्तिक कुमार, मुंगेर से अजय कुमार सिंह, सीवान सीट से विनोद जायसवाल, गया सीट से कुमार नागेन्द्र उर्फ रिंकू यादव, पश्चिम चंपारण से सौरव कुमार और सहरसा सीट से अजय सिंह शामिल हैं।


बता दें कि एमएलसी चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव और आरजेडी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। आरजेडी के सभी उम्मीदवारों के समर्थन में तेजस्वी लगातार चुनाव प्रचार में लगे थे। जिसका परिणाम हुआ कि आरजेडी ने विधान परिषद की 6 सीटों पर जीत दर्ज की। जीत के बाद शुक्रवार को सभी नवनिर्वाचित एमएलसी ने राबड़ी आवास पहुंचकर तेजस्वी से मुलाकात की और जीत का सारा श्रेय उन्हें दिया।